फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुख्य सचिव बोले- बढ़ेगी जांच करने की क्षमता, दिनभर में होंगे 3500 टेस्ट

Mon, 27 Jul 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर शासन गंभीर है। रविवार को एसआरएन पहुंचे मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि अभी तक 24 घंटे में डेढ़ हजार के करीब जांच हो रही हैं, जिसे 3500 तक ले जाया जाएगा। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अधिक से अधिक जांच की जाए ताकि लोगों को आइसोलेट किया जा सके। समय पर इलाज होेने से मौतों को भी कम किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने रैपिड टेस्टिंग सेंटरों में जांच की समय सीमा 2 बजे से बढ़ाकर 5 बजे तक करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि संक्रमितों का जल्दी पता लगाने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे को बढ़ाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड से डरने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत है। मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुसार बेड भी बढ़ाए जाएंगे। उसकी कोई कमी नहीं रहेगी। सभी संक्रमितों को बेड मिलेगा।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
एसआरएन चिकित्सालय पहुंचने के बाद उन्होंने हेल्प डेस्क, प्रधानमंत्री सुपर स्पेशियलिटी योजना के तहत बनाए गए भवन और वहां बनाए गए कोविड आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। हेल्प डेस्क पर की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की। मरीजों ने खाना न मिलने की शिकायत की।

इसके अलावा दो-तीन मरीजों ने सर्जरी की डेट टलने के बारे में नियत समय पर ऑपरेशन करने को कहा। उन्होंने वार्ड के शौचालय को भी देखा। शौचालय का दरवाजा बंद होने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें