prayagraj news: प्रयागराज में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग।
- फोटो : prayagraj
सेना के अफसरों ने कारगिल युद्ध की चर्चा की। कहा गया कि यह युद्ध भारतीय जवानों ने पूरी जाबांजी के साथ लड़ा। कठिन परिस्थिति होने के बावजूद भी सैनिकों के बुलंद हौसले ने पाकिस्तानियों को धूल चटा दी। इस दौरान वॉर मेेमोरियल में सेना के तमाम अफसरों ने वहां पुष्प आदि अर्पित किए। वहीं दूसरी और वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से रुद्रा अर्पाटमेंट सभा कक्ष में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
यहां पूर्व कैप्टन डीपीएन सिंह एवं कारगिल युद्ध में शामिल रहे सूबेदार थल सेना श्याम सुंदर पटेल की मौजूदगी में कारगिल के वीर शहीदों को याद किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम कहने के साथ वीर जवान अमर रहे के नारे लगाए गए। इस दौरान सुब्रतो मैटी, सार्जेट अरविंद कुुमार शुक्ला, एसपी यादव, केके पांडेय, डा. अरुण कुुमार सिंह, पीके राय, प्रतिमा सिंह, प्रिया सिंह, कनक लता आदि लोग उपस्थित रहे।
prayagraj news: प्रयागराज में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग।
- फोटो : prayagraj