फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : पत्नी को बुलाओ वर्ना कूद जाऊंगा, छिवकी स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा

Thu, 30 Apr 2026 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के छिवकी स्टेशन परिसर में मंगलवार सुबह एक युवक फिल्मी अंदाज में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की मांग थी कि उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए, अन्यथा वह कूदकर जान दे देगा।
विज्ञापन
प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के छिवकी स्टेशन परिसर में मंगलवार सुबह एक युवक फिल्मी अंदाज में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की मांग थी कि उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए, अन्यथा वह कूदकर जान दे देगा। करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। मेजा निवासी अभि सिंह अचानक तेजी से मोबाइल टावर पर चढ़ने लगा। टावर की ऊंचाई पर पहुंचकर वह चिल्लाने लगा और नीचे खड़ी लोगों से पत्नी को बुलाने के लिए कहा।

सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने उसे युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस बीच, अभि ने अपने ससुर का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने फोन कर उसकी पत्नी को बुलाया। करीब 12:30 बजे पत्नी पहुंची। उसने और पति को समझाते हुए नीचे आने की गुहार लगाई। पत्नी के आश्वासन के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम विवाह किया था और पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें