क्षेत्र के मिश्रा बांध के समीप शुक्रवार को बाइक सवार एक युवक के पेट में हाईवे पर टहल रहे सांड़ ने सींग घोंप दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के रीवा जनपद अंतर्गत त्योंथर डकरा गांव निवासी राकेश कुमार शुक्ल (35) पुत्र राज कुमार शुक्ला बाइक से प्रयागराज आया था।
शुक्रवार को दिन में वह वापस अपने घर जा रहा था। कौंधियारा थाना क्षेत्र के मिश्रा बांध के शाम सामने से आए एक सांड़ ने उसके पेट में सींग घोंप दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।