फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : सगे भाइयों को बंधक बना कर पिटाई, 38 के खिलाफ एफआईआर

Sun, 08 Feb 2026 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के दामुपुर गांव में तीन फरवरी को गिरोहबंद लोगों ने सगे भाईयों को बंधक बना कर जमकर पिटाई की। पिटाई से दोनों भाईयों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के दामुपुर गांव में तीन फरवरी को गिरोहबंद लोगों ने सगे भाईयों को बंधक बना कर जमकर पिटाई की। पिटाई से दोनों भाईयों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कुल 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहें है।

दामूपुर निवासी अगम लाल पाल वर्तमान में पीपलगांव में परिवार सहित रह कर टाइल्स लगाने का काम करते हैं। उन्होने बताया कि तीन फरवरी को छोटे भाई अगम बहादुर को दामूपुर गांव से सामान लेने के लिए पीपलगांव बुलाया था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दामूपुर निवासी शमशाद अली, नौसाद अली आदि लोगों ने छोटे भाई को रोक कर मारपीट करते हुए फोन छीन लिया। छीने गए मोबाइल से फोन कर भाई के दुर्घटना में घायल होने की उसे जानकारी दी।

विज्ञापन


इस पर पीड़ित भागता हुआ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि तीस से पैंतीस की संख्या में गिरोह बना कर मौजूद रहे विपक्षियों ने दोनों भाईयों को बंधक बना कर जमकर पिटाई की। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से लहुलुहान हो गए। लोगों को आता हुआ देख कर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की तहरीर पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शमसाद, नौशाद और गलेल के लड़के साहित 35 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें