फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने चीनी राष्ट्रपति का फूंका पुतला,  मुर्दाबाद के लगाए नारे  

Fri, 19 Jun 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
बीजेपी- बंगाल - फोटो : social media
विज्ञापन

लद्दाख में भारतीय जवानों की शहादत और चीन की कायरना हरकत पर भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को अपनी नाराजगी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर व्यक्त की। कर्नलगंज इंटर कालेज में भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा के नेतृत्व में चीन विरोधी नारेबाजी कर भाजपाइयों ने चीन के तमाम उत्पादों को भी आग के हवाले किया।

विज्ञापन


कर्नलगंज चौराहे पर एकत्र हुए भाजपाइयों ने कहा कि भारत शांति के मार्ग पर चलने वाला देश है। लेकिन अगर कोई हमारे देश की जमीन पर कब्जा करेगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हमारे सैनिक उसे घर में घुस कर मारेंगे। चीन ने जो हिमाकत की उसका जवाब भारतीय जवानों ने जोरदार तरीके से दिया। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन करने के साथ ही मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए।

इस अवसर पर डा. ओझा ने कहा कि जवानों की शहादत हमेशा याद रखी जाएगी। इसके पूर्व शहीद हुए सभी 20 जवानों को भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि भी दी। श्रद्धांजलि एवं पुतला दहन में  कुंज बिहारी मिश्र, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजू पाठक, बृजेश मिश्र, मनोज मिश्र, राजेश केसरवानी, प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, अनिल केसरवानी, रमेश पासी, सचिन जायसवाल , आनंद श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।  उधर मुट्टीगंज में भी महानगर अध्यक्ष की मौजूदगी में चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया। इस दौरान किशोरी लाल जायसवाल, घनश्याम अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवा मोर्चा ने चीनी उत्पाद का प्रयोग न करने की ली शपथ

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से सुभाष चौराहे पर बुधवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति एवं चीनी उत्पादों को जलाने के बाद युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने चीनी उत्पाद का प्रयोग न करने की शपथ ली। कहा गया कि जिस तरीके से चीनी सेना ने धोखे से  20 जवानों की हत्या की वह शर्मनाक है। युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय मिश्र सिंटू के निर्देश पर हुए ।
 

प्रदर्शन में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि वह न चाइनीज सामानों का उपयोग करेंगे और न ही उसे खरीदेंगे। आम शहरियों को भी चाइनीज उत्पाद न खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर  युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह रघुवंशी, सचिन मिश्र, विपिन तिवारी, पंकज शुक्ला, आकाश गुप्ता, उदित शुक्ला, शुभम पांडेय, बाला विकास तिवारी, बचपन गुप्ता, सौरव मेहता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें