फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दूसरे दिन भी बड़ौदा यूपी बैंक की हड़ताल

Wed, 21 Jun 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान जिले की सभी 87 शाखाओं में ताले लटके रहे। दो दिनों में लगभग 40 करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बीओबी स्पॉन्सर्ड आरआरबी यूनियंस समन्वय समिति के आह्वान पर जारी हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक सुशील कुमार को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। हड़ताल समाप्त करते हुए कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
दूसरे दिन में हड़ताल में स्टेट फेडरेशन के अध्यक्ष एसके सिंह, अधिकारी एसोसिएशन प्रयागराज के अध्यक्ष विनय अग्रहरि और सचिव रविकेश, कर्मचारी यूनियन के महासचिव राम कृष्ण पांडेय, महामंत्री गौरव मिश्रा, अपूर्वा पाल और गरिमा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें