फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : सरकार ने कसी लगाम तो कम हुआ विमानों का किराया, अब घटकर 15 हजार के नीचे पहुंचा

Mon, 08 Dec 2025 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंडिगो संकट के बाद सरकार ने सभी एयरलाइंस के फ्लाइट किराये की अधिकतम सीमा तय की है। इसका असर प्रयागराज से संचालित तमाम शहरों की फ्लाइट के किराये में दिखा। यात्रियों को मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, भुवनेश्वर, हैदराबाद रूट पर राहत मिली है।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो संकट के बाद सरकार ने सभी एयरलाइंस के फ्लाइट किराये की अधिकतम सीमा तय की है। इसका असर प्रयागराज से संचालित तमाम शहरों की फ्लाइट के किराये में दिखा। यात्रियों को मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, भुवनेश्वर, हैदराबाद रूट पर राहत मिली है। खास बात यह है कि सोमवार को मुंबई का किराया 20 हजार रुपये दर्शाया जा रहा था जो घटकर 15 हजार के नीचे पहुंच गया।

विज्ञापन


दरअसल इंडिगो के फ्लाइट संकट के बाद कई विमानन कंपनियों ने अपना किराया बढ़ा दिया था। इसके बाद सरकार ने हवाई सफर के किराये पर नियंत्रण लगाने का बड़ा फैसला लिया। नई व्यवस्था के तहत 500 किलोमीटर तक की फ्लाइट का किराया 7,500 रुपये, 500 से 1,000 किलोमीटर के बीच की उड़ान का किराया 12,000 रुपये, 1,000 से 1,500 किलोमीटर के लिए 15,000 रुपये और 1,500 किलोमीटर से लंबी उड़ान के लिए 18,000 रुपये की अधिकतम सीमा रखी गई है।

प्रयागराज से मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, भुवनेश्वर के लिए संचालित विमान का किराया अगले कुछ दिन के लिए 15 हजार के नीचे आ गया है। 20 दिसंबर के बाद बंगलूरू का किराया दस हजार रुपये से भी कम हो गया है। यही स्थिति मुंबई और हैदराबाद जाने वाले विमान की भी है। वहीं दिल्ली का किराया दस हजार के नीचे आ गया है। सोमवार के लिए प्रयागराज से इंडिगो की दिल्ली उड़ान का किराया 5565 रुपये ही दर्शाया जा रहा था। वहीं मंगलवार को इंडिगो की भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट का किराया भी घटकर रविवार की शाम को 6943 रुपये दर्शाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली नाइट लैंडिंग की अनुमति, दिल्ली की फ्लाइट निरस्त

विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ान पर आए संकट की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर शनिवार को भी विमान संचालन अस्त-व्यस्त रहा। नाइट लैंडिंग की अनुमति न मिलने से दिल्ली की दोनों फ्लाइटें रद्द रहीं। इससे यात्रियों को दिक्कत हुई। एयरपोर्ट पर शनिवार को सिर्फ अकासा एयर की मुंबई उड़ान का ही आवागमन हुआ। इस विमान से 413 यात्रियों की आवाजाही हुई। प्रयागराज एयरपोर्ट पर बीते दो दिन से इंडिगो की उड़ान पर संकट आया हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई की दोनों उड़ान निरस्त रहीं।

इस बीच यात्रियों को जानकारी मिली कि शनिवार को एलाइंस एयर दिल्ली के लिए विशेष उड़ान संचालित करने जा रहा है। उसकी समय सारिणी भी जारी हुई। प्रयागराज से 40 यात्रियों ने जाने की और दिल्ली से आने के लिए 30 यात्रियों ने टिकट बुक कराया। विमान को नई दिल्ली से शाम पांच बजे उड़ान भरकर सात बजे प्रयागराज पहुंचना था और यहां से उसकी वापसी शाम 7:30 बजे निर्धारित की गई थी लेकिन अंतिम समय पर अनुमति न मिलने के कारण सुबह यात्रियों को विमान निरस्त होने का संदेश भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें