ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद व जिला अध्यक्ष गंगापार अली शेर खान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को करणी सेना के नेता योगेंद्र सिंह राणा के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद व जिला अध्यक्ष गंगापार अली शेर खान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को करणी सेना के नेता योगेंद्र सिंह राणा के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी पंचम मिश्रा को सौंपा। आरोप लगाया कि करणी सेना के एक नेता ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी, अकबरुद्दीन ओवैसी व सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी की। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
विज्ञापन
कहा कि ऐसे बयान से देश व समाज के लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसी अभद्र टिप्पणी करने से समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। अफ़सर महमूद ने योगेंद्र सिंह राणा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अफसर महमूद, सैयद मोहम्मद मुनजर,अली शेर खान, मुजीबुर्रहमान, इफ्तेखार अहमद मंदर,शरीक कलीम, मेराज अहमद, निसार अहमद, रियाजुल हक, मंजूर अहमद, विनोद कुमार गौतम, अदीब अली, मोहम्मद मुस्तकीम, शेख मोहम्मद अली,जहूर अहमद, मुश्ताक अहमद, ज़ुबैर अहमद, हिदायत, इसरार अहमद,अब्दुल माबूद, तौकीर अहमद, मोहम्मद सलमान, महताबअहमद लोग उपस्थित थे।