फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : कोचिंग गई हाईस्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 17 Jul 2025 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जौनपुर जिले की एक किशोरी से प्रयागराज के एक ओयो होटल में रेप घटना को अंजाम दिया गया । यह घटना किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद किया गया जब इसकी जानकारी परिजनों हुई तो परिजन पुलिस को सूचना दी पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच मे जुट गई है।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले की एक किशोरी से प्रयागराज के एक ओयो होटल में रेप घटना को अंजाम दिया गया  । यह घटना किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद किया गया जब इसकी जानकारी परिजनों हुई तो परिजन पुलिस को सूचना दी पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच मे जुट गई है। 

विज्ञापन

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी जंघई में चार जुलाई को कोचिंग पढ़ने गई थी। एक लड़का उसे सराय ममरेज थाना के एक गांव स्थित ओयो होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से वह काफी डरी सहमी रही। कई दिन बाद उसने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी तो परिजन सराय ममरेज की जंघई चौकी गए, जहां पुलिस मुकदमा लिखने से इनकार कर जौनपुर के मीरगंज थाना भेज दिया। जहां मीरगंज पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद अंचल का कहना है की भदोही जिले के दुर्गागंज थाना के पा़ंडेयपुर गांव के सूरजन नाम के एक युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें