फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक हत्याकांडों की नए सिरे से जांच, टीमें गठित

Sun, 21 Jun 2020 08:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

सोरंाव के यूसुफपुर में एक ही परिवार के पांच व मांडा में तीन लोगों की हत्या जैसे अनसुलझे मामलों के खुलने की उम्म्मीद एक बार फिर जगी है। एसएसपी ने इन सनसनीखेज हत्याकांडों की जांच नए सिरे से करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित कर उनकी जिम्म्मेदारी भी तय कर दी है। उनका कहना है कि 15 दिन के भीतर इन मामलों की रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सोरंाव के यूसुफपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या को पांच महीने बीत चुके हैं। मांडा में दंपति व उनकी बेटी की हत्या व मउऊआइमा में बैंक मैनेजर हत्याकांड भी लंबे समय से अनसुलझा है। नए एसएसपी ने आते ही इन तीनों समेत अन्य सनसनीखेज हत्याकांडों की फाइल तलब की। पता चला कि महीनों की मशक्कत के बाद भी रिजल्ट जीरो रहा।

जिसके बाद इन हत्याकांडों की नए सिरे से जांच करने के आदेश दिए गए हैं। अलग-अलग टीमें गठित कर संबंधित थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। संबंधित सीओ से कहा गया है कि वह स्वयं इन मामलों की मॉनिटरिंग करें। 
विज्ञापन


अनसुलझे हत्याकांडों की नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए हैं। 15 दिन मेें रिपोर्ट देने को कहा गया है जिसके बाद समीक्षा की जाएगी। कार्रवाई के आधार पर ही पुलिसकर्मियों का मूल्यांकन भी होगा। -अभिषेक दीक्षित, एसएसपी
 

सुरा, पाताल व बाज, तीन अभियानों से आगाज

एसएसपी ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए तीन अभियान चलाए जा रहे हैं। ऑपरेशन पाताल से अवैध शस्त्र, सुरा से अवैध शराब व बाज से इनामी अपराधियों की धरपकड़ के आदेश दिए गए हैं। पिछले तीन दिनों दर्जनों अपराधियों की धरपकड़ इसी का नतीजा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें