फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मारे गए पांच लोगों की लाश पहुंची घर, मचा कोहराम 

Mon, 22 Jun 2020 12:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फिरोजाबाद में हुई सड़क दुर्घटना में मेजा के मासूम सहित पांच लोगों की हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। रविवार सुबह पांचों की लाश उनके पैतृक घरों पर लाई गई तो कोहराम मच गया। परिजन तो लाश से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। इस करूणक्रदन को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


सिरसा के छतवा गंगा घाट पर एक ही चिता पर इंजीनियर, बेटे और उसकी पत्नी की लाश रख अंतिम संस्कार किया गया। वहीं केशव और नंदनी की लाश का अंतिम संस्कार मांडा में हुआ।  बता दें कि गोसौरा के अखिलेश पाण्डेय का बेटा रविनेश पाण्डेय कार से पत्नी, बेटा और साढ़ू की पत्नी प्रियंका पाण्डेय, बेटा केशव पाण्डेय और बेटी नंदनी को कार पर लेकर घर आ रहा था कि रास्ते में बेकाबू टक की चपेट में आने से कार दुघटनाग्रस्त हो गई।

जिसमें रविनेश पाण्डेय, पत्नी रूबी, बेटा लच्छय और केशव, नंदनी पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं प्रियंका गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इधर, पांचों लाश पैतृक गांव लाई गई तो कोहराम मच गया। मृतक रविनेश पाण्डेय के पिता अखिलेश पाण्डेय ने मुखाग्नि दी है। गोसौरा के प्रधान अवधेश पाण्डेय के परिवार में हुए इस हादसे को लेकर हर कोई स्तब्ध है।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय लोगों की काफी भीड़ रही। घटना को लेकर हर कोई दुखी है। चौकी के प्रधान पद्मदेव सिंह यादव, रामप्यारे यादव, बरी प्रधान अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, छतवा प्रधान श्रीकांत यादव, सोरांव के प्रधान प्रतिनिधि सोनू शुक्ला सहित कई प्रधानों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें