फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डेढ़ घंटे में 21.8 मिली मीटर बारिश, घरों में भरा पानी

Wed, 19 Aug 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह डेढ़ घंटे में 21.8 मिली मीटर बारिश, घरों में भरा पानी
विज्ञापन
rain - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
मानसून के दौरान 12 अगस्त के बाद से तरसा रहे बादल मंगलवार को झूमकर बरसे। डेढ़ घंटे में 21.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मम्मफोर्डगंज में कूड़े से पटी नालियों के कारण एमआईजी कॉलोनी में लोगों के घरों और लॉन में पानी भर गया। वहीं, शहर के विभिन्न मोहल्लों की सड़कें लबालब हो गईं।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी के बीच दिन में करीब तीन बजे हवाओं की तेजी से बादल एकत्र हो गए। भादों में काली घटाओं के घिरने से ढलती शाम जैसी स्थिति रही। थोड़ी ही देर में तेज रफ्तार से शुरू झमाझम बारिश ने लोगों को सराबोर कर दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे की बारिश हुई। इस दौरान शहर के पॉश इलाकों के साथ पुराने शहर के मोहल्लों की सड़कों और गलियों पर बारिश का पानी भरा। सिल्ट से चोक नालियों की गंदगी उतराने लगी। गंदगी के बीच बाहर निकले लोग बारिश से बचने के प्रयास करते रहे। 
विज्ञापन



 

prayagraj - फोटो : prayagraj

इन मोहल्लों में रही ज्यादा दिक्कत

शहर के अल्लापुर में मटियारा रोड, बाघंबरी रोड, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, अमिताभ बच्चन रोड, अलोपीबाग, जीटी जवाहर चौराहे पर पाथवे के बीच तल्लैया बन गई। वहीं निरंजन डॉट पुल, शिवकुटी में आरओबी के नीचे दो से तीन फीट पानी लगा।

मेडिकल चौराहे पर आरओबी छोर सीवर और बारिश के पानी से लबालब रहा। स्टेशन रोड, प्रयाग होटल के पास, रामबाग, क्रास्थवेट रोड, बैरहना, खुल्दाबाद चौराहा, राजरूपपुर, करेली, लूकरगंज में अग्रसेन कॉलेज मोड़, राजरूपपुर आदि मोहल्लों में सड़क तो कहीं फुटपाथ भरे रहे। सिविल लाइंस में बस शेल्टर के सामने, फुटपाथ पर पानी लगा रहा। पुराने शहर के रानीमंडी, दरियाबाद समेत अन्य मोहल्लों में नालियां उफनाने से गंदगी पसरी रही। 

 
विज्ञापन

prayagraj - फोटो : prayagraj

जाली की सफाई, पंप चलाने के बाद निकला पानी

 बक्शी बांध पर बारिश शुरू होते ही पंप चलाए गए। गेट खुला होने के कारण कुछ राहत रही। वहीं पंपिंग स्टेशन की जालियों की सफाई करने के लिए तैनात कर्मचारी मुस्तैद रहे। इन प्रयासों के बीच बारिश का भरा पानी निकलने में करीब दो घंटे का समय लगा। पानी निकलने के बाद गंदगी लोगों की परेशानी का कारण बनी रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें