फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नई लिस्ट जारी, इस बार 62 लेखपालों का तबादला

Mon, 01 Jun 2026 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला प्रशासन ने लेखपालों के तबादले की नई लिस्ट जारी कर दी है। 62 लेखपालों को एक से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है। अब तक 117 का तबादला किया जा चुका है।
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला प्रशासन ने लेखपालों के तबादले की नई लिस्ट जारी कर दी है। 62 लेखपालों को एक से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है। अब तक 117 का तबादला किया जा चुका है। प्रभारी मुख्य राजस्व अधिकारी संजय कुमार पांडेय की ओर से जारी लिस्ट में बारा तहसील के लेखपाल मंजेश कुमार को करछना, विनय कुमार को सोरांव, अल्का यादव को हंडिया, किरन पटेल को फूलपुर, अखिलेश कुमार को सदर, विश्व प्रकाश को हंडिया, संदीप सोनकर को करछना, कृतार्थ गौतम को मेजा, ममता कनौजिया को करछना, मेनका आर्या को फूलपुर भेजा गया है।

विज्ञापन


करछना तहसील के लेखपाल दीपचंद्र केसरवानी, बिपिन कुमार यादव व शेखर सिंह को बारा, आकृति उपाध्याय व जितेंद्र कुमार को हंडिया, ज्ञानचंद्र को कोरांव, अमित कुमार पांडेय को सदर, बृजेश कुमार पटेल व स्तुति निगम को बारा व दुर्गेश झा को फूलपुर और मेजा तहसील के लेखपाल गुलाम मोहम्मद व मलखान सिंह को कोरांव, अनूप कुमार द्विवेदी, कृष्ण चंद्र पांडेय, अनिल कुमार सिंह व पंकज यादव को बारा तहसील में स्थानांतरित किया गया है।

कोरांव के लेखपाल आशीष सिंह को फूलपुर, संतोष कुमार को सदर, इंद्रेश कुमार सिंह को बारा, अनिल कुमार दूबे को करछना, अतुल कुमार तिवारी को मेजा, श्याम नाथ व सिंकज कुमार सिंह को हंडिया, अंकित कुमार कुशवाहा को मेजा और हंडिया के लेखपाल शिव शंकर को कोरांव, रंजना पटेल को फूलपुर, कृष्ण बहादुर को सदर, महेंद्र कुमार को फूलपुर व प्रेमचंद्र को साेरांव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोरांव के विवेक त्रिपाठी को सदर, अभिनव सुधांशु को फूलपुर, मेजा के कुणाल कंचन को फूलपुर, सोनाली सिंह को सदर, रीतेश कुमार सिंह को बारा, करछना के भानु प्रताप प्रजापति को कोरांव, कोरांव के अजय कुमार वैश्य को सोरांव, फूलपुर के विष्णुकांत मिश्रा को सदर, करछना की शिखा सिंह को बारा, कोरांव के हरिश्चंद्र सिंह को मेजा, बारा के अवनेंद्र कुमार को करछना भेजा गया है।

मेजा के सूर्य प्रकाश को कोरांव, कोरांव के धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय को मेजा, मेजा के बृजभान को कोरांव, कोरांव के अनुज कुमार को मेजा, सदर के महेंद्र प्रताप सिंह, महेश मिश्र व सुभाष दिवाकर को कोरांव और विवेक सिंह व राकेश मिश्रा को मेजा भेजा गया है। बारा के शत्रुघ्न सिंह परिहार सोरांव, दुर्गा प्रसाद को करछना, सदर के प्रतीक पांडेय व हरीश वर्मा को फूलपुर स्थानांतरित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें