सर्किट हाउस आपकी प्रॉपर्टी नहीं
सांसद संजय सिंह ने एडीएम और डीसीपी से कहा कि सर्किट हाउस आपकी निजी प्रॉपर्टी नहीं है। यह जनता के पैसे से बना है। बंद कमरे में क्या हो रहा है यह देखना आपका काम नहीं है। यहां पर कोई देश विरोधी बात हो रही है क्या। यहां परीक्षाओं में पेपर लीक पर चर्चा हो रही है। क्या लोकतंत्र में इस पर बात करना गुनाह है। यह पहली बार देख रहा हूं कि प्रशासन कह रहा है कि पेपर लीक पर बात मत करिए। लाखों छात्रों का जीवन बर्बाद हो रहा है और बात नहीं की जाएगी।