फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नैनी पुल हादसा- होनहार बेटे की मौत से टूटा परिवार, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Fri, 27 Feb 2026 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी के नए पुल पर बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छात्र अजय पांडेय (26) का शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के दूसरे दिन भी परिवार में मातम पसरा रहा और घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी के नए पुल पर बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छात्र अजय पांडेय (26) का शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के दूसरे दिन भी परिवार में मातम पसरा रहा और घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


मुखिया नगर, सोढिया भीट निवासी अजय पांडेय, बीएसएफ में तैनात श्रीपत पांडेय के पुत्र थे। परिजनों ने बताया कि अजय सिविल लाइंस स्थित एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात वह कोचिंग से घर लौट रहा था। इसी दौरान नैनी के नए पुल पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे की मौत से पिता श्रीपत पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बलिया जिले का रहने वाला है और कई वर्षों से नैनी में मकान बनाकर रह रहा है। अजय तीन बेटों में दूसरे नंबर का था और पढ़ाई में काफी होनहार था। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। पड़ोसी और रिश्तेदार लगातार परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि अजय का सपना प्रतियोगी परीक्षा पास कर परिवार का नाम रोशन करना था, लेकिन सड़क हादसे ने सब कुछ छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें