यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर मोबाइल किया फॉरमेट
आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल बरामद किया। पता चला कि मोबाइल फॉरमेट हो चुका है। इंस्टाग्राम एप भी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम एप डाउनलोड किया तो डाटा रिकवर हो गया। पता चला कि आरोपी के पास छात्रा की भी इंस्टाग्राम आईडी और पासवर्ड भी था। पूछताछ में बताया कि यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर उसने अपना मोबाइल फॉरमेट कर दिया था, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके।
चैटिंग में लिखा था बालसन चौराहे पर मिलो
पुलिस की जांच में छात्रा के इंस्टाग्राम चैटिंग पर एक मैसेज मिला था कि बालसन चौराहे पर मिलो। इसी के आधार पर पुलिस ने बालसन चौराहे पर लगे कैमरों को खंगाला तो आरोपी फुटेज में छात्रा संग कैद था। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।