फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: मार्च तक प्रयागराज नगर निगम जारी करेगा बॉन्ड, वित्तीय मूल्यांकन की तैयारी में जुटे अधिकारी

Wed, 26 Oct 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश में लखनऊ नगर निगम की ओर से बॉन्ड लॉच किए जाने के बाद शासन ने अन्य कई नगर निगमों को भी अपने यहां बॉन्ड लॉच करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही प्रयागराज नगर निगम भी इसकी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : नगर निगम प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ नगर निगम की तर्ज पर प्रयागराज नगर निगम भी अपना बॉन्ड जारी करने की तैयारी में जुट गया है। निगम की ओर से 31 मार्च तक बॉन्ड जारी करने की तैयारी की जा रही है। इससे इकट्ठा होने वाली धनराशि का उपयोग शहर में विभिन्न बुनियादी ढांचागत योजनाओं में निवेश पर किया जाएगा। बॉन्ड को लांच करने को लेकर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। 

विज्ञापन



प्रदेश में लखनऊ नगर निगम की ओर से बॉन्ड लॉच किए जाने के बाद शासन ने अन्य कई नगर निगमों को भी अपने यहां बॉन्ड लॉच करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही प्रयागराज नगर निगम भी इसकी तैयारी में जुट गया है। बॉन्ड लॉच करने और उसकी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग कराने के पहले नगर निगम को कई तरह की तैयारियां करनी हैं। निगम की ओर से अभी तीन वर्षों की वित्तीय परिस्थितियों के मूल्यांकन की तैयारी है।


निगम के अधिकारियों के मुताबिक इनका मूल्यांकन, तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट तैयार कराने तथा अन्य जरूरी कार्य पूरा करने के बाद उसे सबसे पहले सदन के सामने रखा जाएगा। यहां बॉन्ड जारी करने के बाद होने वाली आय के निवेश के क्षेत्रों आदि पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें