फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज नगर निगम ने नेहरू के आनंद भवन को भेजा चार करोड़ 19 लाख रुपये भुगतान का नोटिस

Mon, 18 Nov 2019 08:25 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Anand Bhavan - फोटो : prayagraj.nic.in
विज्ञापन
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन को शहर के नगर निगम ने गृहकर (हाउस टैक्स) के बकाया होने का नोटिस भेजा है। नगर निगम ने आनंद भवन को चार करोड़ 19 लाख रुपये के गृहकर बकाए का नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक आनंद भवन में व्यावसायिक गतिविधियों के मद्देनजर प्रयागराज नगर निगम ने यह नोटिस भेजा है। नोटिस जारी होने पर मामले में राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने आनंद भवन को नोटिस भेजे जाने का विरोध करते हुए साबरमती ट्रस्ट पर भी टैक्स लगाने की मांग की। 

आनंद भवन में जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड म्यूजियम और प्लेनेटोरियम का संचालन करता है। इसे देखने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। इसे देखने के लिए टिकट की बिक्री की जाती है। इसी को आधार बनाकर प्रयागराज नगर निगम ने इसे व्यावसायिक गतिविधि करार दिया है और गृहकर का नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार आनंद भवन का गृहकर पहले जमा किया जाता था। हालांकि, पिछले कुछ सालों से गृहकर जमा नहीं कराया गया। इस कारण आनंद भवन पर दो करोड़ 71 लाख 13 हजार 534 रुपये का बकाया है। ब्याज समेत यह राशि चार करोड़ 19 लाख 57 हजार 495 रुपये हो गई है। साल 2003 से ही आनंद भवन का गृहकर बकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें