मुंबई के भायखला में दर्ज है रिपोर्ट
आसिफ सिद्दीकी ने इसके बाद आनलाइन किए गए पेमेंट, व्हाट्सएप चैट और वीडियो के आधार पर महिला अधिवक्ता और उसकी बेटी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, आईटी समेत कई धाराओं में मुंबई के भायखला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में मुंबई पुलिस रविवार को कैंट थाने पहुंची। यहां से फोर्स लेने के बाद महिला अधिवक्ता के घर दबिश दी लेकिन महिला अधिवक्ता मिली नहीं।
व्यवसायी के खिलाफ दर्ज हो चुका है दुष्कर्म का मुकदमा
महिला अधिवक्ता भी आसिफ के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करा चुकी है। महिला अधिवक्ता ने कैंट थाने में पिछले साल आसिफ के खिलाफ तहरीर दी थी।