फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महिला अधिवक्ता के घर मुंबई पुलिस की दबिश, सपा नेता आसिफ ने दर्ज कराया है केस

Mon, 17 Jan 2022 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौशांबी के रहने वाले आसिफ सिद्दीकी मुंबई के माझगांव में रहकर व्यवसाय करते हैं। वह सपा से जुड़े हैं और मुंबई के पार्टी उपाध्यक्ष के पद पर हैं। उन्होंने पिछले साल 14 नवंबर को कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अधिवक्ता और उसकी बेटी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस की एक टीम ने रविवार को अशोक नगर में महिला अधिवक्ता की घर दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिली। कैंट पुलिस की एक टीम भी साथ में थी। महिला अधिवक्ता और उसकी बेटी के खिलाफ मुंबई के व्यवसायी और सपा नेता आसिफ जाफरी ने ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया है। उसी मामले में पुलिस को महिला अधिवक्ता की तलाश है। 

विज्ञापन


कौशांबी के रहने वाले आसिफ सिद्दीकी मुंबई के माझगांव में रहकर व्यवसाय करते हैं। वह सपा से जुड़े हैं और मुंबई के पार्टी उपाध्यक्ष के पद पर हैं। उन्होंने पिछले साल 14 नवंबर को कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला अधिवक्ता और उसकी बेटी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

एफआईआर के मुताबिक महिला अधिवक्ता ने कई बार उनसे आर्थिक मदद मांगी थी। बाद में वह चैटिंग करने लगी। उसने कई लड़कियों की फोटो भी भेजी। बाद में एक लड़की ने उसके साथ अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉल भी किया। वीडियो कॉल के तुरंत बाद लड़की ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर 20 हजार रुपये मांगे। उन्होंने गूगल पे पर तुरंत पैसे दे दिए। इसके बाद महिला अधिवक्ता ने वही वीडियो उन्हें और उनके भाई को भेजकर दस लाख रुपये, मोबाइल और गाड़ी मांगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुंबई के भायखला में दर्ज है रिपोर्ट

आसिफ सिद्दीकी ने इसके बाद आनलाइन किए गए पेमेंट, व्हाट्सएप चैट और वीडियो के आधार पर महिला अधिवक्ता और उसकी बेटी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, आईटी समेत कई धाराओं में मुंबई के भायखला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में मुंबई पुलिस रविवार को कैंट थाने पहुंची। यहां से फोर्स लेने के बाद महिला अधिवक्ता के घर दबिश दी लेकिन महिला अधिवक्ता मिली नहीं। 

व्यवसायी के खिलाफ दर्ज हो चुका है दुष्कर्म का मुकदमा 
महिला अधिवक्ता भी आसिफ के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करा चुकी है। महिला अधिवक्ता ने कैंट थाने में पिछले साल आसिफ के खिलाफ तहरीर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें