फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सीएम के सामने मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा, फिर होगी मदरसा कांड की जांच 

Sun, 26 Dec 2021 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक के भाई ने अपने ही समाज के लोगों के साथ क्या हरकत की थी वह किसी से छिपा नहीं है। कहा कि मदरसा कांड फिर से खुलेगा। उसकी जांच एक बार फिर से शुरू होगी। 
विज्ञापन
Prayagraj News : - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज का बहुचर्चित मदरसा कांड रविवार को एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया। रविवार को लीडर प्रेस मैदान में आयोजित 31 योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वहां मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मौजूद हर शख्स को मदरसा कांड याद होगा। जब माफिया अतीक के भाई ने अपने ही समाज के लोगों के साथ क्या हरकत की थी वह किसी से छिपा नहीं है। कहा कि मदरसा कांड फिर से खुलेगा। उसकी जांच एक बार फिर से शुरू होगी। 

विज्ञापन


इस दौरान सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि आज शहर पश्चिम विधानसभा के लिए  ऐतिहासिक मौका है। उन्होंने कहा कि  प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में माफियाराज और गुण्डाराज का खात्मा हुआ है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रयागराज में ऐसी ही कई बीघे भूमि को माफियाओं और गुण्डों से मुक्त कराकर गरीबों के लिए घर बनाने का काम किया जा रहा है। सीएम के नेतृत्व में  कड़ाई  के साथ भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Prayagraj News : योगी आदित्यनाथ। - फोटो : प्रयागराज
आज प्रदेश में कानून का राज
उसी का यह परिणाम है कि आज प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और जो पहले भय का माहौल होता था, उससे सभी को मुक्ति मिली है। इस दौरान सांसद केशरी देवी ने कहा कि सीएम ने पिछले वर्ष ही वादा किया था कि माफियाओं से खाली कराई गई जमीन पर वह गरीबों के लिए आवास बनाएंगे। उन्होंने अपना वादा आज पूरा किया। कहा कि तकरीबन 200 बीघा जमीन माफियाओं से खाली करवाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें