मेजा उर्जा निगम को एसईसीएल बिलासपुर से आज अपना पहला कोयला रेक मिला। एनटीपीसी लिमिटेड एवं उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के संयुक्त उपक्रम के 1320 मेगावाट के थर्मल पावर स्टेशन और मेजा प्रयागराज के पास कोहदार में स्थित बिलासपुर के गेरवा कोल प्रोजेक्ट से लोड किया गया।
इस कोयले से बिजली उत्पादन के शुरू होने और कोयले की आपूर्ति में कमी के चलते बिजली संयंत्रों की समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।
मेजा ऊर्जा, जो 1320 मेगावॉट थर्मल पावर प्रोजेक्ट के निर्माण की दिशा में काम कर रहा है, उत्तर प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इससे यूपी में प्रचुर मात्रा में ऊर्जा उपलब्ध हो सकेगी। बनाने में मदद करेगा।