फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज को जल्द मिल सकती है अमृत भारत ट्रेन की सौगात, तैयारी शुरू

Sat, 14 Feb 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम नगरी को जल्द ही अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) अब प्रयागराज जंक्शन से अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। यहां से मुंबई या पुणे रूट के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाई जा सकती है।
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी को जल्द ही अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) अब प्रयागराज जंक्शन से अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। यहां से मुंबई या पुणे रूट के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाई जा सकती है। इसे लेकर एनसीआर मुख्यालय स्तर पर हलचल तेज हो गई है और संबंधित विभाग से इसकी व्यवहार्यता रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


हाल ही में जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार एनसीआर मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक (सीपीटीएम) अजय प्रताप सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) प्रयागराज से इस संबंध में पूछा है कि क्या प्रयागराज कोचिंग डिपो में अमृत भारत ट्रेनों के प्राइमरी मेंटेनेंस और अन्य जरूरी तकनीकी इंतजाम किए जा सकते हैं। उनके इस पत्र से स्पष्ट हो गया है कि रेलवे प्रशासन प्रयागराज से पहली अमृत भारत ट्रेन चलाने जा रहा है।

मौजूदा समय में प्रयागराज के सूबेदारगंज और छिवकी स्टेशन पर कुछ अमृत भारत ट्रेनों का ठहराव है। हालांकि, अभी एनसीआर के किसी भी स्टेशन से अमृत भारत ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। अब सीपीटीएम द्वारा डीआरएम प्रयागराज को भेजे गए पत्र के बाद चर्चा इस बात की है कि मुंबई या पुणे के लिए प्रयागराज जंक्शन से एनसीआर की पहली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम खूबियों से लैस है अमृत भारत ट्रेन

अमृत भारत ट्रेन अपनी हाई-स्पीड और आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है। यह पुश-पुल तकनीक पर आधारित है, जिसमें ट्रेन के आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन लगे होते हैं। इससे ट्रेन की रफ्तार और पिकअप दोनों में सुधार होता है। यह विशेष रूप से आम यात्रियों के लिए कम किराये में बेहतर सुविधाओं वाली ट्रेन मानी जाती है। यह नॉन-एसी, लंबी दूरी की सस्ती स्लीपर सेवा है। इसमें आधुनिक एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, बेहतर सीटें और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं हैं, जिससे यात्रा किफायती और आरामदायक बनती है।

जल्द भेजी जाएगी रिपोर्ट

वहीं, चर्चा इस बात की है कि प्रयागराज से अमृत भारत ट्रेनों के संचालन की संभावनाओं पर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपी जाए, ताकि आगे की कार्रवाई शुरू हो सके। प्रयागराज से दिल्ली, पुणे, मुंबई या अन्य प्रमुख शहरों के लिए नई अमृत भारत ट्रेनें पटरी पर दौड़ती नजर आ सकती हैं।

एनसीआर के सीपीटीएम के यहां से जारी पत्र में प्रयागराज जंक्शन से अमृत भारत ट्रेनों के संचालन की व्यवहार्यता जांचने के निर्देश दिए गए हैं। मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें