बुधवार की देर रात निर्माणाधीन कमरे में बिजली के बोर्ड में लगे प्लग की चिंगारी की चपेट में आकर झुलसने से प्रीति की मौके पर मौत हो गई। कमरे के पास मौजूद उसकी बेटी श्रुति और पुत्र संकेत के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए। विवाहिता के भाई उमेश मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने सास,ससुर, पति, जेठ, जेठानी व भतीजे पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
नवाबगंज। इलाके के पचदेवरा गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की करंट की की चपेट में आने से मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान में लगे बिजली के प्लग में स्पार्किंग के दौरान उसे बिजली करंट लगने की बात कही जा रही है। जानकारी मिलने पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उधर, विवाहिता के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात निर्माणाधीन कमरे में बिजली के बोर्ड में लगे प्लग की चिंगारी की चपेट में आकर झुलसने से प्रीति की मौके पर मौत हो गई। कमरे के पास मौजूद उसकी बेटी श्रुति और पुत्र संकेत के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए। विवाहिता के भाई उमेश मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने सास,ससुर, पति, जेठ, जेठानी व भतीजे पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। सारंगापुर गांव निवासी उमेश की बहन प्रीति(27) की शादी वर्ष 2015 में पचदेवरा गांव निवासी पारसनाथ के पुत्र बृजेश कुमार मौर्या के साथ हुई थी। मृतका का पति बृजेश कुमार मौर्या सेना में रायगढ़ में तैनात है।