करीब एक महीने बाद जिले में बाजार मंगलवार से खुलेंगे। कुछ पाबंदियों के साथ सुबह सात से शाम सात बजे के बीच बाजार खोलने की अनुमति दी गई है। शर्तों के साथ आवागमन की सुविधा समेत कई अन्य छूट भी दिए गए हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। जिले में कोविड-19 के संक्रिय मरीजों की संख्या 600 से कम हो गई है। इसी क्रम में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने सोमवार को यह आदेश जारी किया लेकिन कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी।