तीन लोग थे बाइक पर, ओवरब्रिज पर हादसा
बृहस्पतिवार को वह गांव के ही अमित उर्फ नवी भारतीय (25) पुत्र रमेशचंद व अपने साले संदीप भारतीय (20) पुत्र राजेंद्र कुमार और दोस्त अनुज के साथ नैनी में अपनी शादी के लिए बैंडबुक करने आया था। देर रात तीनों एक ही बाइक से नैनी से वापस घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह मलहरा ओवर ब्रिज के पर पहुंचे थे की तभी सामने से एक कार आ गई। कार से बचने के चक्कर मे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई।
घायल की हालत नाजुक
दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले गई। यहां पर चिकित्सकों ने अमित और अनुज को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर परिजन भी रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। वहीं घायल संदीप भारतीय को परिजन इलाज के लिए कर्मा हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अमित जेसीबी चालक है। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। वही मृतक अनुज प्लम्बर का काम करता था। एक साथ हुई दो मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।