prayagraj news : माघ मेले में दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं की मदद करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : prayagraj
फिर जब वह कुछ देर बाद स्नान कर वापस आईं तो उन्हें ई रिक्शा बुलवाकर गंतव्य तक पहुंचवाया। कुछ घंटों बाद भी एक ऐसी ही घटना सामने आई। संगम नोज पर एक युवक अपने पिता को कंधे पर लादकर स्नान केलिए ले जाते दिखा। पुलिसकर्मियों ने आगे बढ़कर न सिर्फबुजुर्ग पिता को स्नान कराने में युवक की मदद की बल्कि बाद में उसे सरकारी वाहन से गंतव्य तक भेजा।
दोपहर में भी एक ऐसा ही वाकया हुआ जब पुलिसकर्मियों ने सेवा का भाव दिखाया। एक दिव्यांग श्रद्धालु किसी तरह अपने साथी की मदद से संगम नोज पर पहुंचा। हालांकि स्नान के बाद उसकी हालत ऐसी नहीं थी कि वह वापस जा सके। दरअसल उसकेसाथी ने अपना वाहन परेड स्थित पार्किंग में खड़ा कर दिया था। जिसे देखते हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों को सरकारी वाहन से पार्किंग स्थल तक पहुंचाया जिसकेबाद दोनों घर केलिए रवाना हुए।
- मेला ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि श्रद्धालुओं केसाथ पूरी तरह विनम्रता से पेश आएं। ऐसा व्यवहार करें जिससे पुलिस की छवि और बेहतर हो। पुलिसकर्मियों ने ऐसा किया भी, जो प्रशंसनीय है।- राजीव नारायण मिश्रा, एसपी मेला