माघ मेले में सेना के घुड़सवार।
- फोटो : अमर उजाला।
कमांड सेंटर से लाइव निगरानी
मेला क्षेत्र में कुल 125 सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल किए गए हैं। इनमें से 52 आउटडोर बॉक्स सर्विलांस कैमरा जबकि 73 आउटडोर पीटीजेड सर्विलांस कैमरे हैं। पीटीजेड कैमरों की खासियत यह है कि इन्हें रिमोट से या ऑटोमेटिक प्रोग्रामिंग के जरिए आवश्यक्तानुसार पैन (मोड़ा), टिल्ट( झुकाया) जा सकता है। इसके अलावा इनके जरिए किसी भी व्यू को जूम(बेहद करीब) से भी देखा जा सकता है। यह सभी कैमरे आईट्रिपलसी(इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से जुड़े हुए हैं। जिनसे मिलने वाली फीड के जरिए पूरे संगम क्षेत्र की लाइव निगरानी की जा रही है।
मकर संक्रांति पर रविवार को संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएएस से सीधे कमांड
इसके अलावा मेला क्षेत्र में जगह-जगह पीएएस (पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम) भी लगवाए गए हैं। यह सभी भी कमांड सेंटर से कनेक्टेड हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि सर्विलांस कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड के जरिए किसी भी निश्चित स्थान पर यातायात, भीड़ प्रबंधन या कोई अन्य समस्या की दशा में कमांड सेंटर में मौजूद अफसर उक्त स्थान के आसपास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को तुरंत कार्रवाई के लिए निर्देशित कर सकता है।
मेले में फोर्स की तैनाती
पुलिस- 2500
होमगार्ड- 1000
एटीएस- दो टीमें
पीएसी- 8 कंपनी
आरएएफ- दो कंपनी
एडिशनल एसपी- पांच
सीओ- 12
इंस्पेक्टर- 25
पहले स्नान पर्व के लिए संगम क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पहले ही डायवर्जन व पार्किंग प्लान जारी कर दिया गया है। - डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीआईजी/एसएसपी माघ मेला