फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PrayagrajMagh Mela : माघ मेले के अस्पताल में गंगा का जन्म, स्वास्थ्य कर्मियों ने बांटी मिठाई

Sun, 18 Jan 2026 10:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेले के गंगा अस्पताल में शनिवार को एक बच्ची के जन्म लेते ही खुशी का माहौल बन गया। बच्ची के परिजनों सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्ची का नाम गंगा रखा। माघ मेला 2025-26 में यह पहली बच्ची का जन्म है।
विज्ञापन
माघ मेले में स्थापित गंगा अस्पताल में गंगा ने लिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेले के गंगा अस्पताल में शनिवार को एक बच्ची के जन्म लेते ही खुशी का माहौल बन गया। बच्ची के परिजनों सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्ची का नाम गंगा रखा। माघ मेला 2025-26 में यह पहली बच्ची का जन्म है।

विज्ञापन

छतरपुर (मध्य प्रदेश) की नेहरा गांव निवासी रागिनी सेक्टर-चार में आई थी। सुबह प्रसव पीड़ा हुआ तो उन्हें गंगा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सामान्य प्रसव कराया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बच्ची व मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सरकार की ओर से खान-पान के लिए महिला को 1400 रुपये भी दिए जाएंगे।

वहीं मां रागिनी ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि बच्ची ने इस संगम क्षेत्र में जन्म लिया है। परिवार वालों ने खुशी जाहिर करते हुए डॉक्टरों के प्रति आभार भी जताया। इस बीच अस्पताल की व्यवस्था देख रहे चंद्रेश चौरसिया, प्रभारी डॉ. मनोज व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें