फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela 2021 पांटून पुलों के लिए शुरू हुआ काम,ले आउट तैयार

Mon, 09 Nov 2020 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : जोरों से चल रही है माघ मेले की तैयारी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

संगम की रेती पर माघ मेला बसाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। चार सेक्टर में मेले का ले आउट तैयार होने के साथ ही भूमि समतलीकरण का काम तेज कर दिया गया। इसी के साथ अब गंगा पर पांटून पुलों के निर्माण की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। जल्द ही सेक्टरवाइज सड़कों और गाटा मार्गों पर भी काम शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार माघ मेले का आकार 30 प्रतिशत घटाने के शासन केनिर्णय पर अमल करते हुए क्षेत्रफल कम कर दिया गया है। 538  हेक्टेयर में मेला बसाया जाएगा। इसके लिए कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए संक्रमण रोकने के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि महीने भर संगम तट पर जप, तप, ध्यान के दौरान संतों-भक्तों और कल्पवासियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के साथ माघ मेले का लेआउट तैयार कर लिया गया है।

prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj
चार सेक्टर में मेला दूर-दूर बसाया जाएगा। इसके लिए पांच पांटूनपुलों के निर्माण के लिए निविदा कराने की तैयारी है। फिलहाल संगम की रेती पर भूमि समतलीकरण का काम तेज कर दिया गया है। समय कम होने की वजह से तय अवधि में मेला बसाना इस बार अफसरों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इस बार मेले में सिर्फ साधु-संतों और कल्पवासियों को ही बसाया जाएगा। अरसा बाद यह पहला मौका है जब अरैल में माघ मेला के शिविर नहीं लगाए जाएंगे। खाक, चौक, आचार्यबाड़ा और दंडीबाड़ा के अलावा प्रयागवाल तीर्थपुरोहितों को गंगा पार झूंसी क्षेत्र में भूमि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : prayagraj

छठ पूजा के लिए संगम क्षेत्र में चकर्ड प्लेट मार्ग और पुलिया निर्माण

सूर्योपासना के अहम पर्व डाला षष्ठी पर गंगा में कटान वाले हिस्सों में पुलिया निर्माण के साथ ही चकर्ड प्लेट मार्ग बनाने का काम आरंभ कर दिया गया है। दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए अक्षयवट मार्ग , महावीर मार्ग व संगम पर चकर्ड प्लेटें बिछाने के लिए खेप भेजी जा रही है। कोविड-19 के संक्रमण के बावजूद इस बार छठ पूजा पर गंगा, यमुना के तटों पर सूर्योपासना के लिए अर्घ्यदान के लिए व्रती महिलाओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें