फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मेला क्षेत्र के बाहर भारी वाहनों के लिए 12 प्रमुख नो-एंट्री प्वाइंट, रूट किया गया निर्धारित

Mon, 12 Jan 2026 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला क्षेत्र में मुख्य स्नान पर्व पर शहर के बाहर 12 प्रमुख नो-एंट्री प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। जिनमें मंदर मोड़, थाना परेडी गेट, पुलिस चौकी बमरौली, सहसो चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाइपास, नवाबगंज बाइपास, मलाक हरहर चौराहा, टीपी नगर कटरा, रामपुर चौराहा, गौहनिया घरपुर और 40 नंबर गुमटी शामिल हैं।
विज्ञापन
माघ मेले में आने वाले वाहनों के लिए प्रशासन ने निर्धारित किया स्थान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला क्षेत्र में मुख्य स्नान पर्व पर शहर के बाहर 12 प्रमुख नो-एंट्री प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। जिनमें मंदर मोड़, थाना परेडी गेट, पुलिस चौकी बमरौली, सहसो चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाइपास, नवाबगंज बाइपास, मलाक हरहर चौराहा, टीपी नगर कटरा, रामपुर चौराहा, गौहनिया घरपुर और 40 नंबर गुमटी शामिल हैं।

विज्ञापन


यातायात डायवर्जन व्यवस्था

माघ मेला से संबंधित वाहनों को छोड़ कर सभी प्रकार के भारी और हल्के वाहनों को प्रयागराज की सीमा में प्रवेश से पहले ही वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और रीवा (मध्य प्रदेश) की ओर से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन रूट निर्धारित किए गए हैं। इन रूटों के माध्यम से वाहनों को रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, बांदा और अन्य वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित रूप से भेजा जाएगा। वापसी भी उन्हीं निर्धारित मार्गों से कराई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य स्नान पर्वों के दौरान यातायात दिशा परिवर्तन (डायवर्जन)

मकर संक्रांति (15 जनवरी 2026, गुरुवार)
डायवर्जन 14 जनवरी रात 12:01 बजे से 16 जनवरी रात 12:00 बजे तक
मौनी अमावस्या (18 जनवरी 2026, रविवार)
डायवर्जन 17 जनवरी रात 12:01 बजे से 19 जनवरी रात 12:00 बजे तक
बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026, शुक्रवार)
डायवर्जन 22 जनवरी रात 12:01 बजे से 24 जनवरी रात 12:00 बजे तक
माघी पूर्णिमा (1 फरवरी 2026, रविवार)
डायवर्जन 31 जनवरी रात 12:01 बजे से 2 फरवरी रात 12:00 बजे तक
महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026, रविवार)
डायवर्जन 14 फरवरी रात 12:01 बजे से 16 फरवरी रात 12:00 बजे तक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें