फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कुंभ की तरह माघ मेले के लिए रेलवे ने तैयार किया एप 

Fri, 17 Dec 2021 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
apps - फोटो : amarujala
विज्ञापन

वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले की तर्ज पर रेलवे द्वारा माघ मेले के लिए भी एप तैयार किया जा रहा  है। इस एप के माध्यम से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रयागराज से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध हो जाएंगी। इसमें ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के साथ रूट मैप आदि की भी जानकारी श्रद्धालुओं को मिलेगी। माघ मेेला शुरू होने के पूर्व उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा यह एप लांच कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रयागराज में लगे कुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने एप लांच किया था। तब उस एप की रेलवे बोर्ड स्तर तक से सराहना हुई थी। उसी तर्ज पर रेलवे ने संगम तीरे लगने वाले माघ मेला के लिए भी एप बनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन

इस एप में प्रयागराज से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इसमें प्रयागराज जंक्शन एवं अन्य स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाएं, ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी, स्टेशन पर मौजूद टिकट काउंटर, मेला स्पेशल ट्रेन, मैप, आरपीएफ,  मेला क्षेत्र में मौजूद रेलवे कैंप में उपलब्ध सुविधाएं, प्रयागराज के दर्शनीय स्थल आदि की जानकारी यात्री एप के माध्यम से ले सकेंगे। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि मेला शुरू होने से पूर्व यह एप लांच कर दिया जाएगा।

इसमें रेलवे स्टेशन पर यात्री आश्रय स्थल, खोया पाया केंद्र आदि की भी जानकारी रहेगी। यह एप प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा है। बता दें कि  कुंभ मेले के दौरान एनसीआर मुख्यालय में डीजीएम रहे अंशु पांडेय ने पहली बार इस तरह का एप तैयार करवाया था। अब उसी तर्ज पर माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एप तैयार हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें