चार दिन निरस्त रहेगी लिच्छवी एक्सप्रेस
प्रयागराज। आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली गाड़ी संख्या 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस चार अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगी। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि लिच्छवी एक्सप्रेस15, 22, 29 मई एवं 05 जून को निरस्त रहेगी।
हिमांशु खरबंदा बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष
प्रयागराज। कारोबारी हिमांशु खरबंदा को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन के अध्यक्ष रविकांत गर्ग के निर्देश पर दी गई है। हिमांशु को अध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापार मंडल की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल, नवीन अग्रवाल, अभिषेक सुल्तानिया, रमन जयहिंद, रजनीश राजपूत, अमरेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।