फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः नहाने गईं दो बच्चियां गंगा में डूबीं, गोताखोरों ने करीब पांच घंटे बाद निकाला शव

Sat, 09 May 2020 11:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गईं छात्राएं अचानक गंगा के गहरे कुंड में चली गईं। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह धारा में समा गईं। इससे घाट पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम के सहयोग से कई घंटे बाद नदी से शव को निकाला गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना नवाबगंज मुबारकपुर पूरन कछार नरहा गांव निवासी राजू यादव की पुत्री नेहा यादव (11) और सपना यादव पुत्री समर बहादुर यादव निवासी सीताकुंड थाना नवाबगंज उम्र (13) अपने ननिहाल नरहा गांव निवासी पूर्व प्रधान गंगाराम यादव के घर पर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थीं। शनिवार की सुबह अपनी सहेली नितिका व चाची उर्मिला के साथ गंगा स्थान करने के लिए गईं।  

Trending Videos

Prayagraj News - फोटो : prayagraj

स्नान करते समय अचानक गहरे कुंड में चली गईं और डूबने लगीं। इसी बीच वहा अन्य लोगों ने जब देखा तो बचाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे।  सपना व नेहा गहरे पानी में समा गईं। यह देख स्नान कर रही दोनों की सहेली नीतिका व उर्मिला रोती बिलखती गांव पहुंचीं और घटनाक्रम को बताया तो गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सोरांव अनिल कुमार चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज सुरेश सिंह, एडिशनल एसपी व पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक वैंकट घटनास्थल पर पहुंचे।  गोताखोरों की दो टीमें बुलाकर दोनों शवों की तलाश कराई।

विज्ञापन

Prayagraj News - फोटो : prayagraj

लगभग 5 घंटे के अथक प्रयास के बाद गोताखोरों ने घटना स्थल से कुछ दूर पर नदी में डूबी छात्राओं का शव निकला। दोनों छात्राओं का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सपना की मां मीना देवी, छोटी बहन रेखा, भाई आकाश व नेहा की मां उर्मिला, भाई सूरत व शुभम का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। परिजनों ने किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता लेने से इंकार करते हुए दोनों छात्राओं के शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें