फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः छह घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पड़ा रहा इंजीनियर का शव

Thu, 07 May 2020 12:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित इंजीनियर की मौत के बाद उनके शव की अंतिम क्रिया में मेडिकल प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। स्वास्थ्यकर्मी शव को पोस्टमार्टम के बाहर छोड़कर चले आए, जिससे शव वहीं पर छह घंटों तक पड़ा रहा। अन्य कर्मचारियों ने बुधवार सुबह जब हंगामा किया तब शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया। 

विज्ञापन


इंजीनियर ने रात मंगलवार साढ़े ग्यारह बजे अंतिम सांस ली थी। उनके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखने के लिए चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। दोनों पीपीई किट में बॉडी को तीन लेयर के प्लॉस्टिक में कवर कर पोस्टमार्टम हाउस ले गए। जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम हाउस का ताला बंद था। चाभी वार्ड नंबर सात की नर्स इंचार्ज के पास थी, लेकिन वह घर चली गई थी।

इस बात की जानकारी पर एसआईसी ने ताला तोड़कर शव को अंदर रखने का निर्देश दिया, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने ऐसा नहीं किया और शव को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही रखकर चले गए। दोनों स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल में घूमते रहे, इसके बाद एक तो चला गया, लेकिन दूसरा वहीं अस्पताल की फर्श पर लेट गया। सुबह जब इस बात की जानकारी हुई हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। सुबह 10 बजे के बाद प्रशासन की मौजूदगी में शव को फाफामऊ श्मशान घाट तक पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें