फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में इंजीनियर की मां समेत दो नए कोरोना पॉजिटिव

Fri, 08 May 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को एक महिला समेत दो नए लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक कोरोना से जान गंवाने वाले इंजीनियर की मां हैं और दूसरा 58 वर्षीय व्यक्ति हंडिया के शरीफपुर का रहने वाला है। वह मुंबई से आया था। उसे कोटवा बनी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि बुजुर्ग महिला को एसआरएन शिफ्ट कर दिया गया। इन दो मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है। 

विज्ञापन


 इंजीनियर  की 80 वर्षीय मां कालिंदीपुरम इंस्टीट्यूशनल सेंटर में क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के कई सदस्यों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनका भी स्वाब नमूना जांच के लिए मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा था। दोपहर बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनकी स्थिति को देखते हुए आननफानन में उन्हें एसआरएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया।    

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
मुंबई से आए व्यक्ति को पांच मई को एसआरएन की कोविड ओपीडी में जांच के बाद कोरोना संदिग्ध बताया गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कर छह मई को उसका स्वाब नमूना जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोटवा बनी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

दोनों मरीजों के लक्षण प्रारंभिक तौर पर कोरोना के माने जा रहे थे। सर्दी-जुकाम के साथ बुखार की भी शिकायत चिकित्सकों को बताई गई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक दोनों मरीजों की हालत हालत स्थिर है। कोटवा बनी अस्पताल में कुल 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें 12 प्रयागराज के और तीन मरीज प्रतापगढ़ के हैं। सभी की स्थिति सामान्य है। 

उधर, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को हंडिया के मरीज की ट्रेवेल हिस्ट्री खंगालने के लिए जांच पड़ताल शुरू की। अफसरों को यह बात नहीं पच रही है कि मरीज मुंबई से ट्रक से तीन मई को आया और  शहर में ही घूमता रहा। उसने बताया कि वह घर नहीं गया, जबकि अंदेशा है कि वह घर गया होगा, फिर वहां से एसआरएन अस्पताल पहुंचा। ऐसी स्थिति में उसके घर और परिवारीजन ही नहीं, गांव वालों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें