kumbh political effect
सपा सांसद ने कुंभ क्षेत्र में चलाई साइकिल
सपा सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने कुंभ के अंतिम स्नान पर्व शिवरात्रि पर नागवासुकि मंदिर से संगम तक साइकिल से भ्रमण किया। करीब छह घंटे के कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने स्नानार्थियों को राह दिखाई तथा अन्य तरीके से मदद की। खुद भी संगम स्नान किया।
सांसद ने स्नानार्थियों को जगह-जगह रोके जाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पूरा मेला खाली था, लेकिन लोगों को अंदावा, सराइनायत, फाफामऊ में रोक दिया गया। श्रद्धालुओं को झूंसी से संगम नहीं जाने दिया गया। सभी को झूंसी पुल से परेड ले जाया गया, जबकि, झूंसी की तरफ पूरा मेला खाली था। भीड़ दिखाने के लिए बेवजह स्नानार्थियों को परेशान किया गया।