फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर उमड़ा ऐसा रेला, मानो सड़कों पर लगा हो मेला, तस्वीरों मे देखें आस्था का ज्वार

Mon, 04 Mar 2019 09:13 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Kumbh Parv Complete
महाशिवरात्रि पर शहर की ज्यादातर सड़कों पर श्रद्धालुओं का रेला नजर आया। दोपहर होते-होते हालात ऐसे हुए कि मानों सड़कों पर ही मेला लगा हो। सुबह से शाम तक हर तरफ श्रद्धालुओं का ही कारवां ही नजर आया। भीड़ का आलम ऐसा रहा कि इसे संभालने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

2 of 6
Kumbh 2019
अंतिम स्नानपर्व पर एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं के संगम पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात में यह सिलसिला थोड़ा धीमा हुआ लेकिन भोर से ही एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क पर नजर आने लगी। इसके बाद हर बीतते पल के साथ श्रद्धालुओं का कारवां और लंबा होता गया। सुबह आठ बजते-बजते मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले ज्यादातर रास्ते श्रद्धालुओं से पट चुके थे।
विज्ञापन

3 of 6
Kumbh 2019
जीटी जवाहर, अलोपी चुंगी, बैरहना, कीडगंज, यमुना बैंक रोड, सोहबतियाबाग, गऊघाट, बालसन, एमजी मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके थे। उधर झूंसी में भी स्नानार्थियों की भारी भीड़ नजर आई। नैनी में लेप्रोसी चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी। पुलिस ने पुल पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश रात में ही रोक दिया था। सुबह जब भीड़ बढ़ी तो दोपहिया वाहनसवारों को भी पुराने पुल की ओर डायवर्ट किया गया। हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी।

4 of 6
दोपहर होते-होते नए यमुना पुल पर शहर की ओर आने वाली लेन, एडीसी, बैरहना, जीटी जवाहर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो चुका था। 12 बजे के करीब श्रद्धालुओं के लौटने के सिलसिले में भी तेजी आई जिससे चौतरफा जाम जैसी स्थिति बन गई। स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बैरहना, जीटी जवाहर, लेप्रोसी चौराहा, सीएमपी डॉट पुल, मेडिकल चौराह व एमजी मार्ग पर रही। इन मार्गों पर पैदल चलना भी मुश्किल था। भीड़ को संभालने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

5 of 6
Kumbh Parv Complete
अंतिम स्नान पर संगम पर उमड़ी शहरियों की भीड़
कुंभ मेले का आखिरी स्नानपर्व होने के चलते सोमवार को बड़ी संख्या में शहरियों ने भी मेले का रुख किया। मुख्य सड़कों पर जाम जैसे हालात देखकर उन्होंने गलियों का रुख किया तो कुछ ही देर बाद वहां भी कमोबेश वैसा ही नजारा हो गया। कीडगंज में बीच वाली सड़क व एडीसी के आसपास, यमुना बैंक रोड, बैरहना में गलियों में भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। इसी तरह मुट्ठीगंज में गऊघाट, कटघर, बलुआघाट वाली सड़कों पर वाहन सुबह से ही रेंगते रहे। यही हाल सोहबतियाबाग, टैगोरटाउन, कर्नलगंज के भी कुछ मोहल्लों की गलियों में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वापसी भी हो गई मुश्किल
महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों से शहर में पहुंचे थे। ऐसे में रात में ही पार्किंग भी ठसाठस हो गई थीं। जीटी जवाहर चौराहे के पास स्थित पार्किंग तो रात में ही फुल हो गई थी जिसके बाद बहुत से श्रद्धालुओं को अपने वाहन पार्क करने के लिए नैनी की नवप्रयागम पार्किंग का रुख करना पड़ा। उधर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं के वाहन वापसी के लिए निकले तो वाहनों की लंबी कतार सड़कों पर लग गई। इससे नैनी में जेल रोड से नए पुल, कीडगंज में बैरहना से रामबाग, जीटी जवाहर आदि पर भी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें