BSL-3 Lab of Moti Lal Nehru Medical College, Corona will be examined from today.
- फोटो : prayagraj
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से कोरोना की जांच शुरू होगी। इसके लिए सोमवार को यहां तैयारी पूरी कर ली गई है। केजीएमूय से किट भी मंगा ली गई है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की देखरेख में पहले से स्थापित बॉयो सेफ्टी लैब -3 में कोरोना की जांच की जाएगी। इसके लिए विभाग की डॉ. मोनिका सहित अन्य लोगों की टीम लगाई गई है। तीन प्रशिक्षित तकनीशियन हैं।
सोमवार को जांच किट के लिए कॉलेज की ओर से टीम केजीएमयू भेजी गई थी। टीम देर रात तक किट लेकर आ गई। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि जरूरत के मुताबिक केजीएमयू ने किट उपलब्ध करा दी है। कॉलेज की ओर से किट की खरीदारी की गई है।
सरकार की ओर से नामित वेंडर को दो हजार किट के लिए आर्डर दिया गया है। शुक्रवार तक किट आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से यहां जांच शुरू होगी। पहले पॉजिटिव कंट्रोल का ट्रायल किया जाएगा। उसकी रिपोर्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को भेजी जाएगी। उसके बाद आईसीएमआर के दिशा निर्देर्शों के मुताबिक मरीजों की जांच की जाएगी।