कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं ने कमान संभाल ली है। ये स्वयंसेवक जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाएंगे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों में एनएसएस के छह हजार स्वयंसेवक हैं। आपदा की स्थिति में इन स्वयंसेवकों की मदद ली जाती है। इस बार कोरोना के खिलाफ जारी जंग में स्वयंसेवकों की मदद ली जा रही है। इसके तहत जिला प्रशासन को 360 स्वयंसेवकों की सूची सौंपी गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी राहत कार्य में अब इन स्वयंसेवकों से मदद ली जाएगी।