फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : परिवार के साथ घूमने निकलीं जस्टिस की पीएस के साथ मारपीट, कार में तोड़फोड़

Sun, 17 Aug 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्नलगंज में मनबढ़ बदमाशों ने जस्टिस की निजी सचिव से छेड़छाड़ की। विरोध पर उनके पति व भाइयों से मारपीट की। साथ ही ईंट-पत्थर चलाकर कार में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में मनबढ़ बदमाशों ने जस्टिस की निजी सचिव से छेड़छाड़ की। विरोध पर उनके पति व भाइयों से मारपीट की। साथ ही ईंट-पत्थर चलाकर कार में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने 14 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल अभी वह पकड़े नहीं जा सके हैं। पीड़िता कटरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। एफआईआर के मुताबिक, 15 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे वह पति, भाइयों व एक परिचित के साथ घूमने निकली। सभी आईईआरटी के नजदीक स्थित रीवर फ्रंट के पास पहुंचे। यह वह स्थान था, जहां कुंभ के दौरान लक्ष्मी द्वार बनाया गया था।

विज्ञापन


आरोप है कि वहां कुछ दूर पर 10-14 लड़के शराब पी रहे थे और गालीगलौज कर रहे थे। मना करने पर झगडे पर उतारू हो गए। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी और बीचबचाव पर उनसे गलत हरकत की। यही नहीं ईंट-पत्थर चलाकर गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद वह और उनके परिजन किसी तरह मौके से भागकर कर्नलगंज थाने पहुंचे। यहां से उन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया। लौटने पर पता चला कि तोड़फोड़ के दौरान एक बदमाश का मोबाइल भी गिरा मिला है। कर्नलगंज एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें