फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : 490 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई कर प्रयागराज जंक्शन बना एनसीआर का सिरमौर

Sat, 18 Apr 2026 02:34 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में कमाई के मामले में संगमनगरी का दबदबा कायम हो गया है। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रयागराज जंक्शन ने कमाई के पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर जोन में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में कमाई के मामले में संगमनगरी का दबदबा कायम हो गया है। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रयागराज जंक्शन ने कमाई के पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर जोन में पहला स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, प्रयागराज जंक्शन ने 490 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाकर कानपुर सेंट्रल को पीछे छोड़ते हुए एनसीआर में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


औद्योगिक नगरी कानपुर का सेंट्रल स्टेशन 484 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है। एनसीआर के शीर्ष 10 सर्वाधिक आय वाले स्टेशनों की सूची में प्रयागराज जिले के तीन स्टेशनों ने अपनी जगह पक्की की है। मंडल मुख्यालय होने के साथ कुंभ की तैयारी और यात्रियों की बढ़ती संख्या ने प्रयागराज जंक्शन की झोली भर दी है। इस सूची में मथुरा जंक्शन 434 करोड़ रुपये की आय के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं ताज नगरी का आगरा कैंट स्टेशन चौथे पायदान पर रह गया।

अलीगढ़ जंक्शन से ज्यादा प्रयागराज छिवकी स्टेशन की कमाई

हैरानी की बात है कि प्रयागराज का उपनगरीय स्टेशन प्रयागराज छिवकी अब बड़े जंक्शन को मात दे रहा है। इस सालाना कमाई अलीगढ़ जंक्शन से भी ज्यादा है।
बीते वित्तीय वर्ष में छिवकी स्टेशन ने रेलवे के खाते में 151 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कमाई के लिहाज से वह जोन में सातवें स्थान रहा। साथ ही 83.26 करोड़ रुपये के साथ अलीगढ़ आठवां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के टॉप 50 स्टेशनों में 24 प्रयागराज मंडल के

उत्तर मध्य रेलवे की कमाई में प्रयागराज मंडल का वर्चस्व है। जोन के टॉप-50 स्टेशनों की सूची में अकेले इस मंडल के 24 स्टेशन शामिल हैं।
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का मानना है कि बुनियादी ढांचे में सुधार, ट्रेनों का बेहतर आवागमन और यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार के चलते राजस्व में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कमाई के हिसाब से एनसीआर के टॉप टेन स्टेशन

स्टेशन का नाम : आय

प्रयागराज जंक्शन : 490.57 करोड़
कानपुर सेंट्रल : 484.77 करोड़
मथुरा जंक्शन : 432.23 करोड़
आगरा कैंट : 375.99 करोड़
वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी : 344.20 करोड़
ग्वालियर : 327.87 करोड़
प्रयागराज छिवकी : 151.17 करोड़
अलीगढ़ जंक्शन : 83.26 करोड़
सूबेदारगंज : 72.74 करोड़
टूंडला जंक्शन : 69.99 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें