फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बारिश के बाद प्रयागराज में जलभराव, रिहायशी इलाकों में पानी भरा- सड़कें तक डूबीं; लोग परेशान

Tue, 18 Aug 2026 01:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Waterlogging: प्रयागराज में भारी बारिश की वजह से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई। जलभराव की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।  
विज्ञापन
प्रयागराज में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज शहर में भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। भारी वर्षा के कारण शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव हो गया है। इससे आम जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन




सड़कें और अंडरपास तक पानी में डूबे
सड़कों, निचले इलाकों और एक अंडरपास में पानी भर गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 
विज्ञापन


प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर
गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा इसका मुख्य कारण है। शहर के गौस नगर इलाके में भी गंभीर जलभराव की स्थिति है। करेली क्षेत्र के जेके आशियाना में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी मानसूनी वर्षा के कारण यहां पानी घरों में घुस गया है। निचले इलाकों में रहने वाले कई परिवारों को परेशानी हो रही है।
 
रिहायशी इलाकों तक पहुंचा पानी
शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ है। कई वाहन फंसे हुए नजर आ रहे हैं। दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है।

गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण बनी है। करेली इलाके के जेके आशियाना में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां कई घरों में पानी घुस गया है। निचले इलाकों के निवासियों को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है।

अखिलेश ने वीडियो साझा कर भाजपा को घेरा
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा वालों, खाना बंद करो, पुलिस स्टेशन बचाओ। भाजपा का सदस्य भ्रष्टाचार की बात कर रहा है। अपनी नाव तैयार करो, सब तैयार।


विज्ञापन

 धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा मुहल्ले में मंगलवार को ट्रांसफार्मर के पास सोमवार से भी अधिक पानी भर गया। इसी दौरान आसपास के लोगों ने पानी में सांप देख लिया है, जिसके बाद लोगों में भय समाया हुआ है। लोगों का कहना है कि पानी में दो सांप दिखे हैं।

 ट्रांसफार्मर के पास मंगालवार को भी पानी भर जाने के कारण सुबह लगभग पांच बजे से बिजली कटी हुई है। सोमवार को पानी भर जाने के कारण तड़के लगभग तीन बजे से ही बिजली कट गई थी। दोपहर लगभग 12 बजे नगर निगम की गाड़ी आयी थी, गाड़ी के जरिए पानी निकाला गया, उसके बाद लगभग दो बेज बिजली सप्लाई हो सकी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें