फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नए संक्रमितों की संख्या में कमी से चार गुना कम रही संक्रमण दर

Sun, 09 May 2021 01:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 17 अप्रैल की जांच की अपेक्षा 21 फीसदी कम मिले संक्रमित, अब आंकड़ा पांच फीसदी से नीचे
  • स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लॉकडाउन और ट्रेसिंग की वजह से नए संक्रमितों की संख्या में आई कमी
विज्ञापन
prayagraj news : Covid test - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या ही नहीं संक्रमण की दर में भी कमी आई है।  20 दिन पहले संक्रमण की दर 21 फीसदी से अधिक थी, जो घटकर एक चौथाई रह गई है। वहीं संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई है। संक्रमण की रफ्तार कम होने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन राहत की सांस ले रहा है। इससे अस्पतालों में बेड खाली हुए जिससे गंभीर मरीजों को भर्ती होने में होने वाली दिक्कतों से राहत मिली है। साथ ही जिले में ऑक्सीजन की डिमांड भी कम हुई है।

विज्ञापन

prayagraj news : कोरोना टेस्ट करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ.ऋषि सहाय कहते हैं कि जिले में 17 अप्रैल को चौबीस घंटे में कोरोना के सबसे अधिक 2,436 नए संक्रमित मिले थे। उस दिन साढ़े ग्यारह हजार से अधिक लोगों की जांच हुई थी। संक्रमण की दर भी सबसे अधिक थी। कुल जांच कराने वालों में से 21 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वही अब इसका अनुपात घटकर एक चौथाई रह गया है। शुक्रवार के आंकड़े के मुताबिक जिले में कुल 9,333 लोगों की कोरोना की जांच हुई जबकि संक्रमित होने वालों की दर 4.8 फीसदी पर आ गई। जिले के लिए यह बड़ी राहत वाली खबर है। प्रदेश में भी जिले का स्थान कोरोना संक्रमितों के मामले में घटकर नौंवे स्थान पर आ गया।
विज्ञापन

prayagraj news : डफरिन हास्पिटल में टीका लगवाते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमितों के मामले में यह गिरावट एक दिन में नहीं हुई है बल्कि इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक 17 अप्रैल के बाद 18 अप्रैल को कुल 2416 नए संक्रमित मिले थे। उसके बाद 19 अप्रैल को आंकड़ा 2164 पर आ गया। 24 अप्रैल को मात्र 2054 संक्रमित ही मिले। इसके चार दिन बाद 28 अप्रेल को नए संक्रमितों की संख्या तकरीबन छह सौ कम हो गई। 28 अप्रैल को 1493 संक्रमित मिले। उस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी बढ़ाई थी। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुल 13,549 लोगों की जांच हुईं थी। जिले में 30 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक जांच हुई। इस दिन कुल 15,999 लोगों की कोरोना की जांच की गई जबकि 1389 संक्रमित मिले। इसके बाद नए संक्रमितों की संख्या में और तेजी से कमी आई। सात मई के आंकड़े के मुताबिक शुक्रवार को 9,333 लोगों की कोरोना की जांच हुई और नए संक्रमितों की संख्या घटकर 456 पर आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें