फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: संक्रमितों की संख्या में और गिरावट, 421 नए संक्रमित मिले, नौ की मौत

Sun, 09 May 2021 01:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 10,222 लोगों का हुआ टेस्ट, ग्रामीण क्षेत्र में 110 और शहर में 263 मिले पॉजिटिव
  • 48 लोगों की ट्रूनॉट में पुष्टि, एक्टिव केसों की संख्या घटकर आठ हजार तक पहुंची
विज्ञापन
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए मरीजों की संख्या में लगातार कमी होती जा रही है। एक दिन पहले की अपेक्षा शनिवार को 35 कम नए संक्रमित मिले हैं। इससे संख्या घटकर 421 रह गई है। जबकि, संक्रमणमुक्त होेने वालों का आंकड़ा इससे तीन गुना अधिक रहा। हालांकि, मरने वालों की संख्या नौ रही, जो कि एक दिन पहले से एक अधिक है। मरने वालों में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बीरें्द्र कुमार श्रीवास्तव, सराफा कारोबारी राकेश चड्ढा आदि शामिल हैं। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ.ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन

prayagraj news : Covid test - फोटो : prayagraj
डॉ.सहाय के मुताबिक शनिवार को कुल 10,222 लोगों की कोरोना की जांच की गई। नए मिले 421 कोरोना संक्रमितों में से 110 लोग ग्रामीण जबकि 263 शहर के हैं। वहीं एंटीजन जांच में शहर में 51 और ग्रामीण क्षेत्र में 57 संक्रमित जबकि आरटीपीसीआर जांच में शहर में 212 और ग्रामीण क्षेत्र में 53 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 48 लोगों में ट्रूनॉट जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj

1483 हुए संक्रमणमुक्त, 65 को अस्पतालों से छुट्टी

कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों में शनिवार को 1483 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके जबकि 65 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी मिली है। इसमें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे सहित निजी अस्पताल शामिल हैं। 65 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। उनकी जगह पर नए मरीजों को भर्ती किया गया। उधर, 1418 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। इससे जिले में एक्टिव केसों की संख्या तकरीबन आठ हजार रह गई है। मरीजों की संख्या में कमी आने से जिले के अस्पतालों में बेड खाली होने के साथ ही ऑक्सीजन की डिमांड भी कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस दौरान खपत तकरीबन 25 मीट्रिक टन रह गई है जो कि आठ दिन पहले तकरीबन 40 मीट्रिक टन थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें