इन स्टेशनों पर होगा सैरांग राजधानी का ठहराव
बैराबी, हाईलाकांदि, बदरपुर जंक्शन, न्यू हाफलोंग, होजाई, रंगिया जंक्शन, बारपेटा रोड, न्यू बोगाई गांव, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, किऊल, पटना, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशन।
देरी से आएंगी नाॅर्थ ईस्ट, मुरी, नेताजी एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें
प्रयागराज-कानपुर रेलखंड स्थित कटोघन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से 13 से 26 सितंबर तक नाॅर्थ ईस्ट, मुरी और नेताजी एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें देरी से प्रयागराज पहुंचेंगी। इन रेलगाड़ियों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका जाएगा। यह लेटलतीफी 20 से 70 मिनट तक हो सकती है। ट्रेन संख्या 22308/12308 बीकानेर-हावड़ा, 12816 आनंद विहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस, 12506 नाॅर्थ ईस्ट एक्सप्रेस फतेहपुर से खागा के बीच 13, 14, 16, 17, 20, 21, 22 और 26 सितंबर को 20 मिनट और 23 सितंबर को 50 मिनट के लिए रोकी जाएगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा 14, 17, 21 सितंबर को 30 मिनट, 22806 आनंद विहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 22 सितंबर को 30 मिनट फतेहपुर-सतनरैनी के बीच एवं 12396 अजमेर-राजेंद्र नगर, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस 23 सितंबर को फतेहपुर-रसूलाबाद के बीच 65 मिनट, 12312 नेताजी एक्सप्रेस, 18102 मुरी एक्सप्रेस एवं 15484 महानंदा एक्सप्रेस 23 सितंबर को 70-70 मिनट के लिए रोकी जाएगी।