फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः जीएन झा हॉस्टल में हंगामा, छात्र ने तोड़ा ताला

Fri, 19 Apr 2019 07:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
pcb - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
जीएन झा हॉस्टल में छापेमारी के दौरान कई कमरों पर अवैध कब्जा पाए जाने पर पुलिस ने वहां पहले से लगे ताले तोड़ दिए और उनकी जगह इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने ताले लगा दिए। हालांकि पुलिस जैसे ही वहां गई, कुछ कमरों पर अवैध कब्जा करके रहने वाले एक शोध छात्र ने दो कमरों के ताले तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र का ताला तोड़कर फिर नए ताले लगाए गए और ताले पर सील लगा दी गई। ताला तोड़ने वाला शोधार्थी वहां से भाग निकला लेकिन पुलिस ने उसकी मदद कर रहे हॉस्टल के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस और इविवि प्रशासन की टीम ने दोपहर एक बजे के आसपास जीएन झा हॉस्टल में छापे की कार्रवाई पूरी की और इसके बाद फोर्स एसआरके हॉस्टल पहुंच गई। वहां भी छापेमारी शुरू होने के कुछ देर बाद ही कमरा नंबर 99 पर लगे इविवि प्रशासन के ताले को हिंदी के शोधार्थी गौरव पांडेय ने तोड़ दिया और तमाम सामान उस कमरे में रखकर वहां अपना ताला लगा दिया। गौरव का कमरे पर अवैध कब्जा था। बताया जा रहा है कि कमरा नंबर 97 और 98 भी उसी के कब्जे में थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध कब्जा होने पर इन तीनों कमरों के ताले तोड़ दिए थे और वहां इविवि प्रशासन ने अपना ताला लगा दिया था। शोधार्थी गौरव के नाम पर हॉस्टल में कोई कमरा आवंटित नहीं है।

शोधार्थी ने जैसे ही कमरा नंबर 99 का ताला तोड़ा, एसआरके हॉस्टल में मौजूद फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक गौरव पांडेय वहां से भाग चुका था लेकिन उसकी मदद करने वाला हॉस्टल का वैध छात्र वैभव प्रताप साही वहां मौजूद थे। एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र वैभव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई। कमरा नंबर 99 का ताला फिर से तोड़ा गया और वहां इविवि प्रशासन ने दोबारा ताला लगाया। इसके बाद ताले पर पुलिस ने सील लगा दी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने बताया कि गौरव और वैभव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और दोनों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें