Prayagraj Humsafar Express : प्रयागराज से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। हमसफर एक्सप्रेस का संचालन अब नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनल तक किया जाएगा। दो जनवरी 2027 से ट्रेन रोजाना आनंद विहार से चलेगी। इससे पहले 29 अक्तूबर से हमसफर और पूर्वा एक्सप्रेस के समय तथा संचालन टर्मिनल में भी बदलाव किया जा रहा है।