फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : होंडा सिटी कार से कर रहे थे गांजा की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा, 48 किलो गांजा बरामद

Sun, 10 Oct 2021 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन
एसओजी नारकोटिक्स व औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए कार से 48 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजा की कीमत बाजार में लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एसओजी नारकोटिक्स टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि भारी मात्रा शहर में गांजा लाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर टीम सक्रिय हो गई। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की मदद से लवायन कला कुरिया के पास टीम ने घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार को पकड़ा। तलाशी लेने पर गाड़ी से कई पैकेटों में 48 किग्रा गांजा मिला। टीम ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए अभियुक्त अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य है। पकड़े गए गांजा की कीमत बाजार में लगभग चार लाख रुपये है।

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह बीते पांच छह वर्षों से आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा आदि राज्यों से गांजा लाकर प्रयागराज में बेचते थे। इस संबंध में वह पहले भी जेल जा चुका है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आरोपी संदीप जायसवाल पुत्र सुरेश व सुबेदार प्रजापति पुत्र धर्मराज निवासी रायपुरा, भगनपुर, करछना के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें